BAHTTEXT Function Formula, CHAR Function Formula, CLEAN Function Formula, CODE Function Formula, CONCATENATE Function Formula, DOLLAR Function Formula and EXACT function Formula

1.     BAHTTEXT : इसका प्रयोग हम किसी भी number को Thai Text यानी Baht Text में convert करने के लिए करते हैं |

इसके लिए BAHTTEXT formula type करके bracket के अन्दर कोई भी number जैसे : 10, 12, 15 आदि type करेंगे तो वह number BAHT text में convert हो जायेगा | जैसे की Example में दिया गया हैं |
Syntax : BAHTTEXT(number)

Example : =BAHTTEXT(10)          
Result: สิบบาทถ้วน

2.     CHAR : इसका प्रयोग हम किसी भी number का specified character set का पता लगाने के लिए करते हैं |

इसके लिए CHAR formula type करके bracket के अन्दर कोई भी number जैसे : 70, 80, 90 आदि डालकर Enter key press करेंगे तो उस number के द्वारा specified character set आ जायेगा| Example को देखें :-

Syntax: CHAR(number)

Example :- =CHAR(70)

Result: F

3.  CLEAN : इसका प्रयोग हम किसी भी text से सभी nonprintable characters हटाने के लिए करते हैं | इसके लिए एक cell में =CHAR(10)&"Monthly Book “&CHAR(15) type करके enter key press करेंगे तो Monthly Book आयेगा फिर CLEAN formula type करके bracket के अन्दर उस Monthly Book text का cell address type करके Enter key Press करेंगे तो उस Text से nonprintable character remove हो जायेगा और Monthly Book आ जायेगा | जैसे की Example में दिया गया हैं |

Syntax: =CLEAN (text)

Example: E2 = =CHAR(10)&"Monthly Book “&CHAR(15)

=CLEAN (E2)           
Result: Monthly Book


 

4.     CODE : इससे हम किसी भी Text String के Character Set का numeric code पता कर सकते हैंइसके लिए हम CODE formula type करने के बाद bracket के अन्दर कोई भी character set जैसे की A, B, C आदि type करके enter key press करेंगे तो उसका numeric code आ जायेगा | जैसे की Example में दिखाया गया हैं |

Syntax: CODE (text)

Example: =CODE (“A”)

Result: 65

 Excel में Text Formula Function का प्रयोग कैसे करते हैं

 Mouse और keyboard से text का selection कैसे करते हैं ?

5.   CONCATENATE function : इससे हम एक से ज्यादा Text string (word) को एक text string (सभी text या word को एक साथ) में add कर सकते हैं | इसके लिए हम CONCATENATE formula type करके bracket के अन्दर दो – तीन text का cell address सेलेक्ट करके Enter key press करेंगे तो वह सभी text एक साथ add होकर आ जायेगा | जैसे की Example में दिखाया गया हैं|

Syntax : CONCATENATE(text1, [text2], ...)

Example :

 


  Excel में Text Formula Function का प्रयोग कैसे करते हैं

 Mouse और keyboard से text का selection कैसे करते हैं ?

Note: 1. यदि आप दो word के बीच में एक space देना चाहते हैं तो दोनों text के cell address के बीच ( “ “ ) double apstrophe के बीच एक blank space type करना होगा |

2. यदि आप दो word के बीच में ampersand (&) use करना चाहते हैं तो दोनों text के cell address के बीच (“ & “) double apstrophe के बीच एक & (ampersand) type करना होगा |


3. यदि आप दो word के बीच में comma ( , ) use करना चाहते हैं तो दोनों text के cell address के बीच (“ , “) double apstrophe के बीच एक , (comma) type करना होगा |

 


Ø  ऊपर दिये गये Example को अच्छी तरह से देखें और उसे Excel Sheet में बार – बार प्रैक्टिस करें |

6.   DOLLAR function : इससे हम किसी भी number को currency format जैसे :- Dollar ($) में convert कर सकते हैं और उसे round भी कर सकते हैं |

इसके लिए DOLLAR formula type करके bracket के अन्दर कोई भी number जैसे : 3094974, 845585.987 आदि type करके enter करेंगे तो वह dollar format $3094974, $845585.987 में convert हो जायेगा | जैसे की Example में दिखाया गया हैं|

       Syntax : DOLLAR(number, [decimals])

          Example :

 

Note: यदि कोई number decimal में हैं और उसे round करना हो यानी decimal के बाद उसको कितना number place तक रखना हैं जैसे की 0, 1, 2, 3 आदि type करते हैं | जैसे की ऊपर Example में दिखाया गया हैं |

7.   EXACT function:

इससे हम दो text string को compare कर सकते हैं और यदि वो दोनों text string exactly same हो (यानी text का spelling और case दोनों same हो) तो true return करेगा otherwise False return होगा |

इसके लिए दो text string अलग – अलग column में exactly same और different type करेंगे और फिर Exact का formula type करके bracket के अन्दर दोनों text string के cell address को सेलेक्ट करके enter key press करेंगे तो यदि text string same होगा तो true बतायेगा अन्यथा False बतायेगा | जैसे की निचे Example में दिखाया गया हैं |

Syntax:

= EXACT(text1, text2)



Dear Friends,

                                   "सफल होने के लिए असफल होना बहुत ज़रूरी है I"
इसलिए, Friends यदि आप formula करते - करते थक जा रहे हैं और formula नहीं हो पा रहा हैं तो आप घबरायें नहीं क्योंकि आप जानते हैं की सफल होने के लिए असफल होना जरुरी हैं आप बार - बार try करें हमें उम्मीद हैं की आप जरुर सिख जायेंगे | क्योंकि हमने खुद से commitment किया हैं की हमारे Readers को Excel में Expert बनाना हैं | हम daily Excel का और computer से related topics का ब्लॉग post करेंगे | आप इसे बार - बार पढ़ें और computer पर practice करें | आप comment करके जरुर बतायें की ये ब्लॉग आपको कैसे लगा | ताकि हमारा हौसला बढ़ें और हम easy language में आपके लिए और ब्लॉग post करें |
                                                                                                                            By Ranjeet Kumar

         "सफल होने के लिए जुनून की बहुत जरूरत होती है||" 

No comments

Thanks.

Powered by Blogger.