कंप्यूटर को चलाते कैसे हैं ?


दोस्तों, आज हम इस पोस्ट में आपको बताने जा रहे हैं की कंप्यूटर को कैसे चलाते हैं |
                           इसके लिए हम सबसे पहले कंप्यूटर के पॉवर स्वीच को ऑन करते हैं और पॉवर स्वीच ऑन होने के बाद उसे बूटिंग के लिए छोड़ देते हैं | बूटिंग ख़त्म होने के बाद कंप्यूटर में जो स्क्रीन दिखाई देता हैं उसे हम डेस्कटॉप कहते हैं | 



डेस्कटॉप पर आपको एक तीर जैसा आकृति दिखाई देगा जिसे हम कर्सर कहते हैं | यह कर्सर माउस से ऑपरेट होता हैं | इसी कारण इसे हम माउस का कर्सर भी कहते हैं | माउस को हम जिस डायरेक्शन में ले जाते हैं कर्सर भी उसी डायरेक्शन में जाता हैं | कंप्यूटर को ऑपरेट करने में माउस का मेजर रोल होता हैं | वैसे तो हम कंप्यूटर को कीबोर्ड से भी ऑपरेट कर सकते हैं | लेकिन बहुत सारे लोगों को कीबोर्ड के तुलना में माउस से ऑपरेट करना ज्यादा आसान लगता हैं | यदि आप नये यूजर हैं तो आपको माउस पकड़ने में और उसे ऑपरेट करने में थोड़ी परेशानी होगी | लेकिन, धीरे-धीरे आप सबकुछ सिख जायेंगे | इसके लिए आपको धैर्य रखना होगा | 

दोस्तों, माउस में तीन बटन होता हैं लेफ्ट, राईट और स्क्रॉल | जिसमे ज्यादातर काम लेफ्ट बटन का होता हैं | इसलिए, आप स्योर हो जायें की जहाँ भी आपको क्लिक करना हैं वो लेफ्ट बटन हिं क्लिक करना हैं यानी लेफ्ट बटन को उँगली से दबाना हैं / प्रेस करना हैं जो माउस के लेफ्ट साइड में रहता हैं | दोस्तों, आपको जितना जल्दी माउस पे कंट्रोल होगा उतना जल्दी आप कंप्यूटर को आसानी से ऑपरेट करना सिख जायेंगे | इसके लिए आप बार – बार जीतनी बार हो सकें सॉफ्टवेयर को ओपन करें और उसे close करें, विडियो प्ले करें, म्यूजिक प्ले करें, पिक्चर को ओपन करें, कंप्यूटर को बार-बार रिफ्रेश करें |
डेस्कटॉप पर राईट साइड में आपको कुछ सॉफ्टवेयर के आइकॉन दिखाई देते हैं जैसे :- This PC, Recycle Bin, Vlc Media Player आदि |
                            डेस्कटॉप पर उपस्थित किसी भी icon को ओपन करने के लिए उस icon पर माउस का लेफ्ट बटन दो बार तेजी से क्लिक करते हैं तो वह icon ओपन हो जाता हैं |
                      किसी भी सॉफ्टवेयर को जब हम open करते हैं, तो उस ओपन सॉफ्टवेयर के राईट साइड में सबसे ऊपर तीन बटन दिखाई देता हैं :-



  1.       Minimize
  2.       Maximize/Restore Down
  3.       Close
1. जिसमे पहला बटन minimize का होता हैं जिसपर माउस का लेफ्ट बटन एक बार क्लिक करके उस सॉफ्टवेयर को minimize कर सकते हैं | minimize करने के बाद हमारा सॉफ्टवेयर टास्कबार में आ जाता हैं | फिर उसे ओपन करने के लिए उस सॉफ्टवेयर के आइकॉन पर माउस का लेफ्ट बटन एक बार क्लिक करते हैं |

2. minimize के बाद जो दूसरा बटन होता हैं उसमे दो बटन काम करता हैं | पहला maximize और दूसरा restore down | जब विन्डो अपने full screen में रहता हैं तो वह maximize रहता हैं और उस वक्त जब माउस का कर्सर उस बटन के पास ले जाते हैं तो restore down हाईलाईट हुआ दीखता हैं और उसपर माउस का लेफ्ट बटन एक बार क्लिक करने पर विन्डो normal size में आ जाता हैं यानी विन्डो restore down हो जाता हैं | जब विन्डो restore down रहता हैं तो उस वक्त माउस का कर्सर दुसरे बटन पर ले जाने पर maximize हाईलाईट हुआ दिखता हैं और उसपर माउस का लेफ्ट बटन एक बार क्लिक करने पर विन्डो premaximize यानी फिर से maximize हो जाता हैं | फिर से full screen / full size में आ जाता हैं |  
                                           इस तरह से Maximize / Restore Down बटन काम करता हैं |

3. तीसरा बटन close का होता हैं | जिसपर माउस का लेफ्ट बटन एक बार क्लिक करके उस ओपन सॉफ्टवेयर या विन्डो को एक बार में close कर सकते हैं |

    


1 comment:

  1. कंप्यूटर को चलाते कैसे हैं ? >>>>> Download Now

    >>>>> Download Full

    कंप्यूटर को चलाते कैसे हैं ? >>>>> Download LINK

    >>>>> Download Now

    कंप्यूटर को चलाते कैसे हैं ? >>>>> Download Full

    >>>>> Download LINK 53

    ReplyDelete

Thanks.

Powered by Blogger.