Table Design All Options in Word in Hindi

 

Table All Options in Hindi

Table


Table row और column के मिलने से बनता हैं इसका प्रयोग data और information को organize तरीके से दिखाने के लिए करते हैं |

Table बनाने का तरिका:

1.     हम अपने according जितने row और column का table बनाना होता हैं उतना सेलेक्ट करके mouse का left click करते हैं तो उतना row और column से table बनकर ready हो जाता हैं |

2.     Insert Table

इससे हम row और column में number type करके order देकर Table बना सकते हैं |
इसके लिए
insert tab पर click करके Table के Insert Table पर click करते हैं तो insert table का बॉक्स आता हैं फिर number of columns में column number और number of rows में row number type करके fixed column width में 1cm type करके या Auto सेलेक्ट करके ok पर click करते हैं तो उतना row और column से table बनकर आ जाता हैं |

3.     Draw Table

इससे हम अपने according pencil का use करके cell, row और column design करके table बना सकते हैं | इससे हम cell के अन्दर cell और diagonal lines बना सकते हैं |

इसके लिए Table के Draw Table पर click करेंगे तो mouse pointer pencil के रूप में change हो जायेगा फिर उसी से cell, row और column draw करके देख सकते हैं | इसके लिए pencil से एक border से दुसरे border तक drag करेंगे तो line बन जायेगा |

4.     Convert Text to Table

इससे हम text को table में convert कर सकते हैं | यदि हम text को चार types Paragraph(Enter Key), Commas(,), Tabs(Tab) और Dash(-) के आधार पर separate करके type करते हैं तो उसको हम सेलेक्ट करके Table में convert कर सकते हैं | इसके लिए हम कुछ text commas(,) Paragraph(Enter Key), Tabs(Tab) और Dash(-) के आधार पर  separate करके type करेंगे | जैसे -

Name, Address, Course

Ram, Majhaulia, ADCA

फिर उसे सेलेक्ट करके table के convert text to table पर click करेंगे तो सब option automatic सेलेक्ट हो जायेगा बस ok पर click करेंगे तो table बनकर ready हो जायेगा | 

5.     Excel Spreadsheet

इससे हम Excel से worksheet बनाकर word document में ला सकते हैं | इसके लिए हम table के Excel Spreadsheet पर click करेंगे तो excel open हो जायेगा फिर अपने according text type करके blank page पर click करते हैं तो वह word document में आ जाता हैं |

6.     Quick Tables

इससे हम quickly (तेजी से) table बना सकते हैं | Word में पहले से बहुत सारा table का format बनाकर add किया गया रहता हैं उसमें से किसी भी table का format लाकर उसमे editing करके table का new format ready कर सकते हैं | इसके लिए table के quick table पर click करके table का कोई भी format choose करके उसमें editing करके new format बनाकर देख सकते हैं |

Table Design

Header Row:
इससे हम table के first row यानी top वाले row में special formatting apply कर सकते हैं |
Total Row:
इससे हम table के last row यानी bottom वाले row में special formatting apply कर सकते हैं |

Banded Rows:
इससे हम table के alternate row यानी एक row को छोड़कर next row पर same formatting apply कर सकते हैं | इसे table पर apply करने पर text को read करना और आसान हो जाता हैं |

First Column:
इससे हम table के first column पर special formatting apply कर सकते हैं |

Last Column:
इससे हम table के last column पर special formatting apply कर सकते हैं |

Banded Columns:
इससे हम table के alternate column यानी एक column को छोड़कर next column पर same formatting apply कर सकते हैं | इसे table पर apply करने पर text को read करना और आसान हो जाता हैं |

इसके लिए एक table लाकर table design से table का कोई formatting choose करके उसपर Header Row, Total Row, Banded Row, First Column, Last Column और Banded column एक – एक करके check करके formatting apply करके देख सकते हैं|

Table Styles:
इससे हम table पर अलग – अलग design apply कर सकते हैं | इसके लिए एक table लाकर अलग – अलग design apply करके देख लेंगे |

Modify Table Styles:
इससे हम किसी भी table को अपने according modify कर सकते हैं यानी उसमें table का border का color, text का color, table का shading, table का border का width आदि change कर सकते हैं |
इसके लिए अपने
word document में कोई भी table लाकर table design tab के table styles group के drop down पर click करके modify table styles पर click करके अपने according table का border का color, text का color, table का shading, table का border का width आदि change करके ok पर click करेंगे तो सारा formatting selected table पर apply हो जायेगा |

Clear
इससे हम किसी भी
selected table पर apply किये गये formatting को clear कर सकते हैं |
इसके लिए किसी
table पर apply किये गये formatting को सेलेक्ट करके table styles group के drop down पर click करके clear पर click करेंगे तो table का सारा formatting clear हो जायेगा |

New Table Styles:
इससे हम एक
new table styles create कर सकते हैं और उसे किसी दुसरे table पर apply कर सकते हैं | create किया गया new table styles, table styles के block में सबसे top पर दिखाई देगा |

Shading:
इससे हम
selected text, paragraph और table cell का पीछे से color दे सकते हैं | इसके लिए text, paragraph type करके या table बनाकर उसे सेलेक्ट करके table design tab के shading के drop down पर click करके कोई भी color choose करके apply करके देख लेंगे |

Borders:
इससे हम किसी भी
table का border style, border का color, border का width आदि अपने according सेलेक्ट करके change कर सकते हैं | इसके लिए कोई table लाकर table group से table style, border का color, border का width आदि सेलेक्ट करके change करके देख लेंगे | table को सेलेक्ट करके border option से All border, left border, right border, horizontal, vertical, no border आदि सारा option बारी – बारी से सेलेक्ट करके change करके apply करके देख लेंगे |

Border Painter:
इससे हम
table के specific border पर formatting apply कर सकते हैं | इसके लिए एक table लाकर अपने according table का border, style, color, weight आदि choose कर लेंगे फिर border के border painter को सेलेक्ट करेंगे तो mouse pointer pencil के रूप में change हो जायेगा अब जिस specific border पर formatting apply करना होगा उस पर mouse pointer से drag करेंगे तो उसका formatting change हो जायेगा | फिर mouse pointer को normal करने के लिए border painter को uncheck कर देंगे | यदि table के सभी border पर वह formatting apply करना होगा तो border से all border option choose करके apply करके देखेंगे तो सारा border पर वह formatting apply हो जायेगा |

No comments

Thanks.

Powered by Blogger.